बच्चे के सिर को तबला समझकर बजाने लगे मास्टर साहब, हो गए सस्पेंड
उत्तर प्रदेश के इटावा में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक का हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. आरोप है कि शिक्षक ने गंजे सिर वाले बच्चे के सिर को तबले की तरह बजाया और इसका वीडियो बनवाकर अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट कर दिया. मामला शिक्षा विभाग तक पहुंचा तो शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.
मामले की जानकारी मिलने के बाद इटावा के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने वीडियो का संज्ञान लिया. शुरुआती तौर पर शिक्षक के इस व्यवहार को अनुशासनहीनता माना गया.

No comments