Breaking News

जयपुर विकास प्राधिकरण के कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

जयपुर में जिला उपभोक्ता आयोग-2 ने प्लॉट आवंटन के एक पुराने मामले में जयपुर विकास प्राधिकरण के कमिश्नर आईएएस सिद्धार्थ महाजन और जोन-9 के डिप्टी कमिश्नर सूर्यकांत शर्मा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। आयोग ने जयपुर पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया है कि वे दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर 12 अक्टूबर को उन्हें आयोग के सामने पेश करें। यह आदेश शिकायतकर्ता कृष्णा द्वारा दायर अवमानना ??याचिका की सुनवाई के दौरान दिया गया। यह मामला जेडीए की 'निलय कुंज हाउसिंग स्कीमÓ के तहत आवंटित एक प्लॉट से जुड़ा है।

No comments