Breaking News

उड़ान भरते ही लापता हुआ हरिद्वार अद्र्धकुंभ की तैयारियों के लिए मंगाया गया ड्रोन

हरिद्वार में अद्र्धकुंभ की तैयारियों के लिए मंगाया गया ड्रोन उड़ान भरते ही लापता हो गया। ड्रोन की कीमत 40 लाख रुपए बताई जा रही है। शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। अद्र्धकुंभ के लिए मैपिंग जैसे कार्यों के लिए आईआईटी रुड़की से एक ड्रोन हरिद्वार मंगाया गया था। उड़ान भरने के बाद ड्रोन लापता हो गया। ड्रोन की आखिरी लोकेशन उत्तर हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में आई। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

No comments