हिमाचल में सड़क से 50 मीटर नीचे खाई में गिरी बस, एक यात्री की मौत
हिमाचल के रामपुर में आज शुक्रवार सुबह एक निजी बस सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में उतर गई। बस में 20 यात्री सवार थे।
हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे यात्री की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। घायलों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, बस शुक्रवार सुबह स्नेही से रामपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में उतर गई।

No comments