Breaking News

साबरमती-दिल्ली स्पेशल ट्रेन का अलवर में होगा ठहराव

फेस्टिवल सीजन और अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल आरक्षित ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। साबरमती से दिल्ली के बीच चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन का अलवर जंक्शन पर भी ठहराव रहेगा। इससे साबरमती और आस-पास के क्षेत्रों से अलवर आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। वहीं, अलवर से दिल्ली जाने वाले लोग भी इस ट्रेन से सफर कर सकेंगे।

No comments