निलम्बित महिला जेलर को अजमेर से अचानक जयपुर जेल में किया शिफ्ट
सेन्ट्रल जेल अजमेर स्थित महिला बंदी सुधार गृह से सजायाफ्ता और विचाराधीन दो महिला बंदियों को जेल नियमों के विरुद्ध बाहर ले निकालने के मामले में महिला जेलर दिव्या चौधरी को जयपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया। कारागार मुख्यालय ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उसको जयपुर महिला बंदी सु्धार गृह में भेजा है। जिला पुलिस की चालानी गार्ड की मदद से निलम्बित जेलर दिव्या को जयपुर रवाना किया। अजमेर स्थित महिला बंदी सुधार गृह की दो महिला बंदियों को जेलर दिव्या और जेल प्रहरी सोनिया चौधरी नियमों के विरूद्ध 12 जुलाई को अपने निजी आवास की साफ सफाई के लिए लेकर गई थी।

No comments