Breaking News

पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने भिड़ंत, कई महिलाएं घायल

राजस्थान के दौसा जिले में नेशनल हाईवे-21 पर रायपुरा मोड़ के पास पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार कई महिलाएं घायल हो गईं। टक्कर के बाद महिलाओं में चीख-पुकार मच गई और मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलने पर मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाहर निकलवाकर उपचार के लिए सिकराय अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने के बाद घायल महिलाओं का इलाज शुरू कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, हादसा नेशनल हाईवे-21 पर रायपुरा मोड़ के समीप हुआ। यहां पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।

No comments