करंट लगने से 3 भैंसों की मौत:बिजली निगम पर ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाया
टोंक में बिजली के खंभे में करंट उतरने से दूनी थाना क्षेत्र की चांदसिंहपुरा ग्राम पंचायत की सुबेदारों की ढाणी में 3 भैंसों की मौत हो गई। हादसे में पशुपालक को करीब 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर बिजली निगम के कर्मचारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कर खंभे में करंट उतरने की समस्या को दूर किया गया।
ग्रामीणों ने हादसे के लिए बिजली निगम की कथित लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए पीडि़त पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

No comments