Breaking News

गेपसागर झील का बदलेगा स्वरूप, 26 खजूर के पेड़ लगेंगे

डूंगरपुर शहर की पहचान गेपसागर झील अब स्वच्छता के साथ सुंदरता के नए रंग में नजर आएगी। दिवाली से पहले झील की पाल और आसपास के क्षेत्र को आकर्षक बनाने के लिए नगरपरिषद ने सौंदर्यीकरण अभियान शुरू कर दिया है। पहले चरण में पाल पर 26 खजूर के पेड़ लगाने की शुरुआत की गई। इसके बाद दूसरे चरण में पाल और झील क्षेत्र को व्यवस्थित और खूबसूरत बनाने के लिए अन्य काम होंगे। परिषद का लक्ष्य दिवाली तक झील क्षेत्र की सूरत बदलने का है, ताकि गेप सागर शहरवासियों के साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सके।

No comments