Breaking News

किसानों को रबी की बुवाई के समय नहीं होगी खाद की कमी, दिए निर्देश

राजस्थान में आगामी रबी सीजन 2026-27 के दौरान किसानों को उनकी मांग के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राज्य सरकार ने रबी बुवाई के महत्वपूर्ण समय में किसानों को यूरिया और डीएपी सहित अन्य उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में फिलहाल 3.73 लाख मीट्रिक टन यूरिया और 1.04 लाख मीट्रिक टन डीएपी का स्टॉक उपलब्ध है। इसके साथ ही उर्वरकों की आपूर्ति भी लगातार जारी है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रबी बुवाई के समय किसानों को डीएपी और यूरिया की उपलब्धता में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

No comments