मिलावटखोरों पर शिकंजा, एक्सपायरी माल के खिलाफ तेज हुआ अभियान
श्रीगंगानगर में मिलावटी और अवधि पार खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। बाजार से लेकर बड़े गोदामों तक जांच का दायरा बढऩे से खाद्य कारोबारियों में हलचल है। पिछले दिनों कई गोदामों में लाखों रुपये की एक्सपायरी खाद्य सामग्री पकड़ी गई और उसे नष्ट कराया गया। अब छह नए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की नियुक्ति से अभियान को और गति मिलने की उम्मीद है।
श्रीगंगानगर में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कमी के कारण पहले नियमित जांच और कार्रवाई प्रभावित होती थी। कई बार हनुमानगढ़ से अधिकारियों को बुलाकर कार्रवाई करनी पड़ती थी। हाल ही में छह नए अधिकारियों की नियुक्ति के बाद जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संख्या नौ होने की जानकारी है। इससे नियमित निरीक्षण, नमूने लेने और छापेमारी की कार्रवाई बढऩे की उम्मीद है।
वर्तमान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नित्या शर्मा, रेणु चौधरी, मंजू बाला, उर्मिला भादू, हंसराज गोदारा, कंवरपाल सिंह, हेतराम खुडिय़ा, अमित कुमार और अनूपगढ़ में नरेश जाट कार्यरत हैं।

No comments