सेक्टर अधिकारियों को दिया निर्वाचन कार्यों का प्रशिक्षण
श्रीगंगानगर में पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत बुधवार को डीएवी कॉलेज में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव के मार्गदर्शन में सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों, ईवीएम संचालन और मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
उन्हें संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान निर्वाचन संबंधी सामग्री उपलब्ध करवाने के साथ अधिकारियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।
No comments