Breaking News

श्री चानणा धाम के 56वें वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ

श्रीगंगानगर के सिद्ध पीठ श्री हनुमान चानणा धाम में 56वें वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मंदिर के गद्दीनशीं महंत गोपीराम बागडिय़ा ने अखंड राम नाम संकीर्तन शुरू करवाया। मंदिर प्रधान राकेश गोयल ने बताया कि 25 अक्टूबर को शाम 5:15 बजे संकीर्तन की पूर्णाहुति होगी। इसके बाद रात 8:15 बजे ज्योति प्रज्वलित कर विशाल भजन संध्या और जागरण आयोजित किया जाएगा। इसमें रींगस, अबोहर और श्रीगंगानगर सहित विभिन्न स्थानों के भजन कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

No comments