Breaking News

गंगनहर में पानी घटकर 1300 क्यूसेक रहा, जीजी नहर पर लगातार तीसरी बारी पिटी

गंगनहर में सिंचाई पानी की कमी ने श्रीगंगानगर जिले के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जीजी नहर पर आज बुधवार को तीसरी बारी खाली जा रही है। ये हालात तब हैं जब रबी फसलों की बिजाई का समय चल रहा है। 21 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे गंगनहर में पानी की मात्रा घटकर 1300 क्यूसेक रह गई। कम पानी मिलने से किसानों की सिंचाई बारियां पिट गई हैं। किसानों को ङ्क्षचंता सता रही है कि ऐसे हालात में सरसों की बुवाई होना मुश्किल हो गया है। किसानों के अनुसार अक्टूबर माह का शेयर 1600 क्यूसेक तय किया गया है, जबकि उन्हें शेयर के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है। जीजी नहर के किसान आज नहर अध्यक्ष लाभ सिंह के नेतृत्व में जल संसाधन विभाग के एसई से मिलने के लिए श्रीगंगानगर पहुंचे, मगर एसई कार्यालय में नहीं मिले।

No comments