Breaking News

विसर्जन शोभायात्रा के साथ मां दुर्गा को दी विदाई

श्रीगंगानगर के डी ब्लॉक स्थित गांधी पार्क के सामने मिथिला समाज की श्री दुर्गा पूजा एकता सेवा समिति की ओर से आयोजित 30वें दुर्गा पूजा महोत्सव का बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हुआ। सुबह निकली शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बारहमासी नहर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विजयादशमी पर महिला श्रद्धालुओं ने मां भगवती की गोद भराई की रस्म निभाई और हवन-यज्ञ में आहुतियां दीं।

No comments