पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत के बाद तनाव, 200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
भरतपुर जिले के वैर क्षेत्र में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत के बाद तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। रायपुर और भोंडा गांव में स्टोन क्रेशर और माइनिंग लीज के संचालन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए हिंसक संघर्ष के बाद शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और हालात को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

No comments