कचरा फेंकने वालों पर डिजिटल पहरा:कैमरे में कैद हुए तो लगेगा जुर्माना
घर-घर कचरा संग्रहण की सुविधा होने के बावजूद सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों पर अब डूंगरपुर नगर परिषद डिजिटल पहरा लगाएगी। रात के अंधेरे में कचरा डालकर निकलने वालों की पहचान सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग से की जाएगी और नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा।
सभापति सुशीला गुप्ता की पहल पर परिषद ने पहले चरण में शहर के 10 हॉटस्पॉट पर पोर्टेबल और मूवेबल कैमरों से निगरानी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं, नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वालों के फोटो सार्वजनिक करने की तैयारी भी की जा रही है।

No comments