Breaking News

डीपी से तांबा निकाला, खाली खोल जोहड़ में फेंककर फरार हुए चोर; बिजली विभाग जांच में जुटा

तांबे की बढ़ती कीमतों के बीच हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरों ने बिजली वितरण प्रणाली को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है. झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ रोड पर स्थित इस सार्वजनिक जोहड़ के पास बिजली की एक डीपी का खाली खोल पड़ा हुआ मिला है. प्राथमिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने किसी अन्य फीडर या ग्रामीण इलाके से इस डीपी को चुराया होगा और फिर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसमें से सारा तांबा निकालकर अलग कर लिया.

No comments