वाराणसी में एयर शो के लिए सीधे नमो घाट पहुंचेंगे मोदी
काशी में 22, 24 व 25 अक्टूबर को आयोजित एयर शो में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आना तय है। प्रशासन व पुलिस प्रधानमंत्री के 25 अक्टूबर को आने को लेकर तैयारी कर रहा है।
एयर शो में लगभग 4000 वीआईपी भी 25 को शामिल हो सकते हैं। इसमें प्रमुख रूप से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर जहां पुलिस-प्रशासन रूट चार्ट, डायवर्जन, नमो घाट, गंगा पार व घाटों पर तैयारी तेज कर दिया है।

No comments