घर के बाहर खड़ी कार पर पेट्रोल छिड़का और लगा दी आग
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के कुतिना स्थित बाबा कुंदनदास की ढाणी में देर रात घर के बाहर खड़ी एक वैगनआर कार को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया गया. देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी, जिससे इलाके में भारी हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने समय रहते तत्परता दिखाई और आग पर काबू पा लिया.
कार मालिक ईश्वर सिंह के अनुसार, यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो सीएनजी किट लगी होने के कारण बड़ा धमाका हो सकता था और आसपास के मकान भी इसकी चपेट में आ सकते थे. फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

No comments