Breaking News

ऑमलेट खाकर 10 लाख का माल ले उड़े चोर

डूंगरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बलवाड़ा गांव स्थित श्रीनाथ बेंगलोज कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर, 11 हजार रुपए नकद और तीन घडिय़ां चुरा लीं। वारदात से पहले चोरों ने घर के फ्रिज से अंडे निकाले, घी में ऑमलेट बनाया और उसे खाया। इसके बाद अलमारी के ताले तोड़कर कीमती सामान समेट लिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान में जुटी है।

No comments