Breaking News

अस्पताल के चेंजिंग रूम में सीक्रेट कैमरा, बनाए गए आपत्तिजनक फोटो-वीडियो

राजस्थान के बाड़मेर शहर के एक निजी हॉस्पिटल की नर्स ने हॉस्पिटल संचालक, डॉक्टर, मैनेजर और अन्य स्टाफ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। नर्स की रिपोर्ट पर महिला थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच महिला सेल की एएसपी कर रहे हैं। इससे पहले 22 जुलाई को डॉक्टर ने नर्स के खिलाफ हनीट्रैप और ब्लैकमेल का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में नर्स को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वह 30 सितंबर को जेल से बाहर आई थी। इसके बाद 8 अक्टूबर को उसने महिला थाने में रिपोर्ट दी। नर्स ने आरोप लगाया कि हॉस्पिटल में काम के दौरान चेंजिंग रूम में सीक्रेट कैमरे से उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए।

No comments