इलॉन मस्क को कंगना रनोट का जवाब:कमल हासन के 'भारत किसी का गुलाम नहीं' बयान के बाद बोलीं- यह तो चुभ गया होगा
अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनोट ने इलॉन मस्क और भारत में स्टारलिंक को लाइसेंस मिलने में हो रही देरी को लेकर चल रही बहस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अभिनेता और राज्यसभा सांसद कमल हासन के बयान का समर्थन किया। कंगना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्सÓ पर हासन की टिप्पणी की तारीफ की।
कंगना ने कमल हासन की पोस्ट पर लिखा, ओह!! यह तो चुभ गया होगा। इसके बाद उन्होंने इलॉन मस्क को संबोधित करते हुए लिखा, किसी भी अरबपति को किसी देश की नीतियां तय नहीं करनी चाहिए, चाहे वह भारत हो या अमेरिका। बहुत अच्छी बात कही और इसे अच्छी तरह समझाया। तीखा, सटीक और व्यंग्यात्मक।

No comments