Breaking News

जयपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली से डायवर्ट होकर पहुंचीं 2 फ्लाइट

दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंजेशन के चलते हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। इसके कारण अहमदाबाद और पुणे से दिल्ली जा रही दो फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से दिल्ली जा रही थी, जबकि इंडिगो की फ्लाइट 6श्व-2661 पुणे से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। दिल्ली में लैंडिंग नहीं हो पाने के कारण दोनों विमानों को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल से क्लीयरेंस मिलने के बाद दोनों फ्लाइट को वापस रवाना किया जाएगा। वहीं, जयपुर से कुल्लू जाने वाली अलायंस एयर की फ्लाइट तकनीकी खामी के चलते कैंसिल हो गई। इसके अलावा दुबई से जयपुर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट और जयपुर से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की उड़ान के संचालन में भी देरी हुई।

No comments