बीकानेर से नाथद्वारा जा रही बस से गिरा युवक,मौत: चलती बस का खुला था गेट
बीकानेर से नाथद्वारा जा रही बस से गिरने पर एक युवक की मौत हो गई। युवक बस में बने वॉशरूम की तरफ जा रहा था। इस बीच बस के खुले गेट से सड़क पर गिर गया। सिर और शरीर पर गंभीर चोट आने पर पिता और अन्य लोग हॉस्पिटल लेकर पहुंचे लेकिन जान नहीं बच सकी। हादसा जोधपुर कमिश्नरेट के करवड़ थाना क्षेत्र में हुआ था। पुलिस ने युवक के पिता की रिपोर्ट पर बस ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार- हादसे में बीकानेर के रहने वाले कृष्णा पी. माधवानी की मौत हुई है।

No comments