चुनाव-लड़ने से रोका तो बेटे-बहू की बोलेरो से कुचलकर हत्या
चूरू जिले में सरपंच का चुनाव लडऩे की जिद में पिता ने बेटे-बहू की बोलेरो से कुचलकर हत्या कर दी। घटना तारानगर तहसील के चंगोई गांव की देर रात की है। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है।
तारानगर थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार ने बताया- चंगोई निवासी रामचंद्र जाट का गांव में धर्मकांटा है। वह चंगोई गांव से सरपंच का चुनाव लडऩा चाहता था। लेकिन उसका इकलौता बेटा रविंद्र और बहू महिंद्रा उसे चुनाव लडऩे से मना कर रहे थे। इसी बात को लेकर कई दिन से परिवार में विवाद हो रहा था।

No comments