डार्क स्टोर में मिली गंदगी, पैकेट क्षतिग्रस्त; घी-कैचअप के सैंपल लिए
दीपावली से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। जयपुर के सांगानेर स्थित फ्लिपकार्ट मिनट्स के डार्क स्टोर के निरीक्षण में चिलर रूम में गंदगी, खाद्य पदार्थों के भंडारण में खामियां और कुछ उत्पादों के पैकेट क्षतिग्रस्त मिले। कुछ उत्पादों की सामग्री सूची पर बारकोड स्टिकर भी लगे पाए गए। टीम ने क्षतिग्रस्त पैकेजिंग वाले उत्पाद नष्ट करवाए और रिच देसी घी व सुरभि टोमेटो कैचअप के नमूने जांच के लिए लिए।
जयपुर-ढ्ढ की टीम ने रावत मिष्ठान भंडार से मावा मिठाई, अखरोट बर्फी, मक्खन बड़ा, खाद्य तेल और समोसे के नमूने लिए। वैशाली नगर के दूध भंडारों और पनीर प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया।

No comments