Breaking News

सरकारी कर्मचारी के घर लगी आग:9 लाख रुपये का घरेलू सामान जलकर राख

चितौडग़ढ के कन्नौज गांव के गाडऱी का मोहल्ला में सरकारी कर्मचारी बालू खटीक के घर में आग लग गई। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। इस घटना में पंखे, टीवी, कूलर एसी, एक लकड़ी का सोफा सेट, दरवाजे, खिड़कियां और दूसरा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के समय घर पर कोई नहीं था। बालू खटीक अपने ऑफिस पंचायत समिति निंबाहेड़ा में काम कर रहे थे। उनकी पत्नी और बेटा खेत पर खेती का काम करने गए हुए थे। पड़ोसियों ने घर से धुआं उठते देखा तो बालू खटीक को फोन पर बताया।

No comments