Breaking News

पानी निकालते समय पैर फिसलने से कुएं में गिरी पत्नी, पीछे-पीछे बचाने कूदा पतिअजमेर, पीसांगन, शिवपुरा, कुआं हादसा, दंपती की मौत

अजमेर जिले के पीसांगन थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित शिवपुरा गांव में खेत में बने कुएं से पानी निकालते समय अचानक पैर फिसल जाने के कारण हीरादेवी कुएं के गहरे पानी में जा गिरी. पत्नी को कुएं में गिरता और डूबता देख खेत में ही काम कर रहा उसका नोरतसिंह रावत बिना एक पल गंवाए उसे बचाने के लिए कुएं में कूद पड़ा. हालांकि कुएं में पानी अधिक होने और कोई सहारा न मिलने के कारण दोनों दंपती पानी में समा गए. हादसे की जानकारी जैसे ही आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों और ग्रामीणों को मिली, मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई।

No comments