Breaking News

घर के बाड़े में बैठा था 45 किलो का मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

राजस्थान के कोटा जिले के इटावा क्षेत्र के निमोला गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब बस्ती के बीच एक घर के बाड़े में करीब 4 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया. घर के बाड़े में मगरमच्छ बैठा देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई. इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग और समाजसेवी हयात खान टाइगर को सूचना दी. सूचना मिलने पर हयात खान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को सुरक्षित पकडऩे के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया. टीम ने सावधानी से मगरमच्छ को काबू किया. इसके बाद उसे गेता क्षेत्र में चंबल नदी में छोड़ दिया गया.

No comments