चीनी के मीठे करवे बढ़ा रहे करवा चौथ की मिठास, बाजार में बढ़ी मांग
रायसिंहनगर में करवा चौथ के नजदीक आते ही बाजार में रौनक बढऩे लगी है। मिट्टी के करवों के साथ चीनी से बने मीठे करवे भी महिलाओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। नवविवाहिताओं के मायके से ससुराल मीठे करवे भेजने की परंपरा के चलते इनकी विशेष मांग रहती है। कारीगर जगदीश शर्मा ने बताया कि त्योहार को देखते हुए करवे बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

No comments