30 अक्टूबर को 100 दुकानों की लॉटरी!
श्रीगंगानगर में दीपावली नजदीक आने के बावजूद शहर में अस्थायी पटाखा बाजार और दुकानों के लाइसेंस को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। नगर परिषद आयुक्त मिल्खराज चुघ के अनुसार, शुक्रवार शाम तक बाजार के स्थान और दुकानों के आवंटन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाना है। रामलीला मैदान में अस्थायी दुकानें लगाने के लिए नक्शा तैयार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, 23 से 28 अक्टूबर तक अस्थायी पटाखा दुकानों के लिए आवेदन लिए जाने हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर 30 अक्टूबर को लॉटरी के माध्यम से करीब 100 दुकानों का आवंटन किए जाने की तैयारी है। हालांकि, अंतिम व्यवस्था प्रशासन के निर्णय पर निर्भर करेगी।

No comments