श्रीगंगानगर में 150 स्थानों पर एक साथ गूंजेगा 'वंदे मातरम'
राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्Ó की 150वीं वर्षगांठ पर श्रीगंगानगर में एक अनूठा आयोजन होने जा रहा है। संस्कार भारती की जिला इकाई की ओर से 30 अक्टूबर को शहर के 150 अलग-अलग स्थानों पर एक ही समय सामूहिक वंदे मातरम् गायन किया जाएगा। आमजन और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया जाएगा।
आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए तैयार बैनर का विमोचन शुक्रवार को सेठ जीएल बिहाणी परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद विधायक जयदीप बिहाणी और नगर परिषद सभापति अजय दावड़ा ने किया।

No comments