वॉट्सऐप हैक कर इलाज के नाम पर ठगी: पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
साइबर ठग अब फर्जी क्यूआर कोड, संदिग्ध लिंक और ओटीपी के जरिए लोगों के वॉट्सऐप अकाउंट को हैक कर रहे हैं। जिसके बाद ठग फोन में पहले से सेव परिचितों के नंबरों पर इलाज और इमरजेंसी के नाम पर पैसे मांगने के मैसेज भेजते हैं। इसे लेकर राजस्थान पुलिस की आर-फोर-सी साइबर क्राइम शाखा ने एडवाइजरी जारी की है।
पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर जारी एडवाइजरी में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया- ठग अनजान डिवाइस लिंक करवाकर या संदिग्ध ऐप के जरिए अकाउंट तक पहुंच बनाते हैं।

No comments