Breaking News

जयपुर में दो ट्रांसजेंडर दोस्तों से अभद्रता-मारपीट, नाइट क्लब के बाउंसर और कर्मचारियों पर FIR

जयपुर के पॉश इलाके में स्थित एक क्लब में दो ट्रांसजेंडर दोस्तों के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना शहर के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में स्थित एक चर्चित की बताई जा रही है। पीडि़त पक्ष का आरोप है कि क्लब के बाउंसरों और कर्मचारियों ने उनके साथ ना सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उनके साथ मारपीट की और कीमती सामान भी छीन लिया। इस संबंध में पीडि़त की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments