Breaking News

अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य तैयारी शुरू, 56 घाटों पर जलेंगे 30 लाख दीये

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है. सरयू नदी के किनारे इस बार 56 घाट 30 लाख दीयों से रोशन किए जाएंगे. घाटों की सफाई के बाद मार्किंग का काम शुरू हो चुका है. डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय तैयारियों का समन्वय कर रहा है. विश्वविद्यालय ने 30 लाख दीये जलाने के लक्ष्य के मुकाबले 33 लाख दीये मंगवाए हैं, ताकि परिवहन और उन्हें रखने के दौरान टूटने वाले दीयों की भरपाई की जा सके.

No comments