Breaking News

चुनाव में लापरवाही पर 28 कर्मचारी होंगे सस्पेंड: कार्रवाई से पहले मांगा जवाब, आदेश मिलने के बाद भी गैरहाजिर थे

राजस्थान पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के पहले चरण में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले 28 कर्मचारियों को बीकानेर जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने नोटिस जारी किया है। इन कर्मचारियों को 3 दिन के भीतर जवाब देना होगा। नोटिस में कहा गया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों को निलंबित करने से पहले यह नोटिस दिया गया है। निलंबन होने पर इसकी सूचना उनके मूल विभाग को भेजी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस में कहा कि चुनाव ड्यूटी के आदेश मिलने के बावजूद अनुपस्थित रहना चुनाव कार्य में गंभीर लापरवाही है। इससे चुनाव प्रक्रिया पर असर पड़ा है।

No comments