Breaking News

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराया एल्यूमिनियम से भरा ट्रक

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर धारूहेड़ा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। जंगल बेबलर के सामने हुए हादसे में एल्यूमिनियम प्लेटों से भरे ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। सूचना मिलने पर धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने ट्रक की बॉडी काटकर चालक को बाहर निकाला। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।

No comments