कोटा के कोचिंग में छात्रों के बीच खूनी झड़प; बैग से निकाली 'बंदूक'
राजस्थान के कोटा स्थित प्रसिद्ध एलन कोचिंग संस्थान में छात्रों के बीच हुई एक हिंसक घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. एलन करियर इंस्टीट्यूट के सबल कैंपस में 11वीं कक्षा के दो छात्रों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक छात्र ने अपने बैग से पिस्तौल निकालकर दूसरे छात्र पर हमला कर दिया. सोशल मीडिया पर घटना को फायरिंग बताया गया, लेकिन पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि गोली चलाई गई थी या नहीं. हमले में घायल छात्र को गंभीर चोटें आई हैं और मामले की जांच जारी है.

No comments