Breaking News

सालासर पैदल यात्री की मौत

हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में मेगा हाइवे पर कोहलां टोल नाके से आगे बाइक की टक्कर से सालासर पैदल यात्री की मौत हो गई। हादसे में पैदल यात्री युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सिरसा जिले के गांव अबूबशहर निवासी शिव कुमार बिश्रोई ने रिपोर्ट दी कि मैं व मेरे दो साथी राधेश्याम पुत्र पवन कुमार व चन्द्रमोहन पुत्र ओमविष्णु निवासी अबूबशहर सालासर पैदल यात्रा पर जा रहे थे।

No comments