Breaking News

राजस्थान में मेधावी स्टूडेंट्स के टैबलेट से एमडीएम लॉक हटेगा

राजस्थान में फ्री टैबलेट वितरण योजना के तहत मेधावी स्टूडेंट्स को दिए गए सैमसंग टैबलेट में एमडीएम लॉक और तकनीकी समस्याओं से परेशान स्टूडेंट्स को राहत मिलेगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने 15 अक्टूबर 2026 को जारी निर्देशों में संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण करने को कहा है। शैक्षणिक सत्र 2021-22, 2022-23 और 2023-24 में टैबलेट पाने वाले पात्र विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष प्रक्रिया फिर शुरू की गई है। विभागीय निर्देशों के अनुसार, संबंधित फर्म ने एमडीएम समस्याओं के समाधान के लिए विशेष प्रक्रिया को फिर से शुरू करने की जानकारी दी है। यह प्रक्रिया केवल एक सप्ताह तक चलेगी।

No comments