Breaking News

हाउसिंग बोर्ड कल चार आवासीय योजना करेगा लॉन्च

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कल प्रदेश के तीन शहरों में आवासीय योजनाएं लॉन्च करेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इन योजनाओं को लॉन्च करेंगे। जयपुर, भिवाड़ी और अजमेर के पास किशनगढ़ में ये योजनाएं लॉन्च की जाएंगी। इनमें फ्लैट और स्वतंत्र मकान दिए जाएंगे। इन योजनाओं में मध्यम आय वर्ग और उच्च आय वर्ग वर्ग के लिए 41 लाख रुपए से लेकर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की कीमत वाले मकान बनाए जाएंगे। इन योजनाओं के लिए आवेदन 17 अक्टूबर से शुरू होंगे, जिसकी आखिरी तारीख 16 नवंबर रखी गई है।

No comments