Breaking News

पाली में दो बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी

पाली जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र के धाकड़ी गांव में गुरुवार रात चोरों ने दो बंद मकानों को निशाना बनाया। चोर दोनों मकानों के ताले तोड़कर अंदर घुसे और वहां से सामान लेकर फरार हो गए। मुंबई में बैठे एक मकान मालिक ने ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरे में चोरों को देखा तो तुरंत ग्रामीणों को फोन कर सूचना दी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही चोर भाग निकले। सूचना पर शिवपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल दोनों मकानों से चोरी हुए सामान का पता मकान मालिकों की रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

No comments