पंचायत चुनाव से पहले एक्शन मोड में एसपी कुन्दन कंवरिया:तीन थानों का निरीक्षण किया
पंचायती राज चुनाव से पहले दौसा जिले के नए एसपी कुन्दन कंवरिया पुलिस थानों का विजिट कर फीडबैक जुटा रहे हैं। एसपी ने मानपुर सर्किल के थाना सिकंदरा, मानपुर एवं मेहंदीपुर बालाजी का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने थानों की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ करने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
एसपी ने निर्देश दिए कि आगामी चुनावों के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा रात्रि गश्त, नाकाबंदी एवं अपराध नियंत्रण की कार्रवाई को प्रभावी बनाया जाए,

No comments