Breaking News

एक बार फिर कांग्रेस नेता विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा पत्र

कांग्रेस नेता विश्वेन्द्र सिंह को नोटिस मामले में आज एक बार फिर विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि बड़े खेद के साथ कहने/लिखने को मजबूर हूं कि जिस पार्टी ने 60 साल तक देश पर राज किया उसका आज की तारीख में राजस्थान में कोई धनी धोरी नहीं है, वह राम भरोसे हो गई है, इसके नेता जिस डाल पर बैठते हैं उसे ही काटते हैं. स्वाभिमानी व्यक्तियों का अब इसमें दम घुट रहा है, प्रदेश कांग्रेस के कर्ताधर्ताओं को अहम और वहम की राजनीति से बाहर निकलना होगा अन्यथा रहा सहा सब खत्म हो जाएगा, अब इस पार्टी में वरिष्ठता का कोई मान-सम्मान नहीं है, युवाओं के लिए कोई मार्ग-दर्शन करने वाला नहीं है, नारी शक्ति को आगे बढ़ाने की कोई सोच नहीं है जिस पर आलाकमान को ध्यान देना चाहिए.

No comments