Breaking News

जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस में 2 एसी डिब्बे बढ़ेंगे

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस में दो एसी डिब्बे अस्थाई तौर पर बढ़ाने का फैसला किया है। यह बढ़ोतरी अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए की गई है। बांदीकुई से सफर करने वाले यात्रियों के लिए इससे सुविधा मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रवक्ता अमित सुदर्शन ने बताया - जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर में एक सेकंड एसी और एक थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी का डिब्बा जोड़ा जाएगा। जोधपुर से यह बढ़ोतरी 10 अक्टूबर, 2026 से 16 अक्टूबर, 2026 तक लागू रहेगी।

No comments