Breaking News

जालोर में एजेंसी पर कार्रवाई, 250-लीटर कोल्ड ड्रिंक्स नष्ट कराई

जालोर में आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई की गई। 'सही खानपान, स्वस्थ राजस्थानÓ अभियान के तहत विभागीय टीम ने शहर के राजेंद्र नगर स्थित कविता एजेंसी का निरीक्षण किया। इस दौरान 250 लीटर से अधिक अवधिपार कोल्ड ड्रिंक्स मिलने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया, ताकि इनकी बिक्री या उपयोग नहीं हो सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार मीना ने टीम के साथ शहर के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

No comments