भाजपा प्रदेश कार्यालय के नाम से फर्जी लेटर शेयर
बारां में भाजपा प्रदेश कार्यालय के नाम से एक फर्जी नियुक्ति पत्र सोशल मीडिया पर शेयर हो गया। इसमें प्रवीण शर्मा को भाजपा बारां का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त करने की बात लिखी थी। इस फर्जी पत्र में संगठनात्मक जरूरतों का हवाला देते हुए प्रवीण शर्मा को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाने का दावा किया गया था।
मामला सामने आने पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया। उन्होंने शहर कोतवाली में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिकरवार ने कहा कि प्रदेश कार्यालय से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।

No comments