महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के सितारे
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा और स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। दोनों क्रिकेटरों ने तड़के आयोजित प्रात:कालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा महाकाल की दिव्य और अलौकिक आरती के दर्शन कर दोनों खिलाड़ी अभिभूत दिखाई दिए। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान दोनों खिलाडिय़ों ने पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। वहीं, मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत और सम्मान भी किया गया।

No comments