कोचिंग क्लास में छात्र की गर्दन पकड़कर पीटा: टीचर पर एफआईआर
डीडवाना-कुचामन के कुचामन शहर शहर में जागृति क्लासेज की कोचिंग क्लास में छात्र से मारपीट की गई। टीचर ने पहले थप्पड़ मारे, फिर गर्दन पकड़कर टेबल पर गिराकर घूंसे मारे। इसके बाद जूते से भी मारा। छात्र ने दोबारा दिखाई देने पर मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि क्लास में लेट आने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था।

No comments